करछना: खाई गांव में टेंट लगाने गए 20 वर्षीय युवक की बिजली करंट की चपेट में आने से हुई मौत
करछना थाना क्षेत्र के बस्तर गांव निवासी मक्खू कुशवाहा का 20 वर्षीय बेटा अजीत कुशवाहा रविवार को टेंट लगाने के लिए खाई गांव में गया हुआ था। देर रात होने पर वह हाइलोजन बल्ब बाधने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा था। उसी दरमियान वह करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी।