करछना: कौंधियारा के एक गांव से लापता नाबालिक लड़की को पुलिस ने आरोपी युवक के साथ किया बरामद व्यापारियों ने कार्यवाही की मांग
यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत एक गांव में बीते 28 जून को गांव के ही एक युवक ने नाबालिक लड़की को भगा ले गया था। लड़की के घर वालों ने बेटी के लापता होने पर नाम जद तहरीर देकर पुलिस से शिकायत किया था। पुलिस ने 1 जुलाई की रात आरोपी युवक व लड़की को पुणे से बरामद किया। मंगलवार को व्यापारी व ग्रामीणों ने कौधियारा थाने पर पहुंचकर कार्यवाही की मांग।