जलालाबाद: गांव खालसा में सोसायटी पर डीएपी खाद के लिए भटक रहे किसान, समिति सचिव पर कालाबाजारी का आरोप
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। रबी की फसलों की बुवाई के सीजन में डीएपी और एनपीके खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। तहसील जलालाबाद क्षेत्र में किसान एक-एक बोरी खाद के लिए सुबह से शाम तक सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं। किसानों ने बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति पैक्स लिमिटेड हरगुरैया के सचिव राकेश शुक्ला पर खाद की कालाबाजारका भी आरोप है.