चाचौड़ा: चाचौड़ा पुलिस ने बाइक चोर गैंग का खुलासा कर 4 आरोपी गिरफ्तार किए, गुना, इंदौर, राजगढ़, राजस्थान से 24 बाइक बरामद
Chachaura, Guna | Sep 28, 2026 गुना चाचौड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर बड़ी गैंग का खुलासा किया है। 28 सितंबर को थाना प्रभारी ने बताया, क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट सामने आई। सर्चिंग में 27 सितंबर को चार आरोपी जमनालाल भील विजेंद्र भूल राकेश भील और रघुवीर अहिरवार ग्राम झुकर को गिरफ्तार कर गुना इंदौर ब्यावरा राजगढ़ कोटा बारा झुंझुनू से चोरी 24 बाइक बरामद की।