बाह: भौंर स्याइच में पेड़ से गिरने से 8 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों में शोक
थाना बाह के गांव भौंर स्याइच में 8 वर्षीय गौरव पुत्र भारत की दर्दनाक मौत हो गई। गौरव अपने घर के पास खड़े एक पेड़ पर चढ़कर खेल रहा था, जब अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत नाजुक हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन दुर्भाग्य से रास्ते में ही गौरव ने दम तोड़ दिया।