बाह: जैतपुर में सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक घायल, सीएचसी में भर्ती
जैतपुर के टंकी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय मोहित दोपहर अपनी बाइक से रीछापुरा गांव के पास गए थे। इस दौरान एक मारुति वैन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मोहित को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है