जमुई: मारपीट के मामले में झाझा पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मेडिकल के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Feb 17, 2024 झाझा थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अभियुक्त की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के दिघरा शिव टोला निवासी राजेंद्र यादव के 21 वर्षीय पुत्र कुमार गौरव उर्फ बंटी के रूप में की गई है।