जमुई: नारडीह में घरेलू विवाद को लेकर ससुर व देवर ने महिला को पीटा, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 17, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह गांव में शनिवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर ससुर व देवर ने एक महिला को लोहे के रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान नारडीह निवासी चंदन यादव की पत्नी ललिता देवी के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि उसके ससुर बालमुकुंद यादव व देवर अनिरुद्ध कुमार द्वारा मारपीट किया गया है।