जमुई: संगथु गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट तीन घायल, दो को इलाज के लिए 112 पुलिस की टीम लेकर पहुंची अस्पताल
Jamui, Jamui | Feb 17, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के संगथू गांव में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने पिता पुत्र सहित तीन को मारपीट का घायल कर दिया। जिसे 112 की पुलिस टीम के द्वारा दो घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान संगथू निवासी प्रेमी यादव तथा उसका पुत्र दिनेश कुमार व मसूदन के रूप में की गई है।