जमुई: अमरथ गांव में शराब के नशे में धुत बदमाशों ने तीन लोगों को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 17, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में धुत बदमाशों ने तीन लोगों को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद शनिवार को घायलों के द्वारा लिखित आवेदन देकर आरोपितों पर टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।