मंदसौर: मुहर्रम पर मंदसौर में उमड़ा आस्था का सैलाब, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
मंदसौर। शहर में बुधवार रात मुहर्रम का पर्व गहरी श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। नई आबादी स्थित इमाम बारगाह से निकला मुहर्रम जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ बिलाल मस्जिद पहुंचा, जहां देर रात इसका समापन हुआ। जुलूस में हजारों मुस्लिम समाजजन शामिल हुए और कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की।