फिरोज़ाबाद: जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग, बड़ा हादसा टल गया
मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित जिला अस्पताल के गेट नंबर दो के आगे खड़ी एक खराब एंबुलेंस में रविवार रात साढ़े नौ बजे करीब अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक एंबुलेंस बुरी तरह जलने लगी। आसपास खड़ी अन्य एंबुलेंस भी आग की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।