गंगापुर: प्रेम प्रसंग में की थी युवक की हत्या,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन, सर्व समाज ने बंद रखा गंगापुर सिटी
गंगापुर सिटी में जयपुर बाईपास पर एक दिन पहले युवक का शव मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।इसके बाद पुलिस ने कुछ घंटे के बाद ही ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया। एसपी सुजीत शंकर ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि तीन आरोपियों को डिटेन किया है। वहीं दूसरी और परिजन पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए।