गंगापुर: ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति हुई मौत ,पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को किया सुपुर्द
गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास पिलोदा और छोटी उदेई स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर एक युवक जितेंद्र सिंह पुत्र झल्लर सिंह निवासी बरनावा की गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पिलौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी गवर्नमेंट हॉस्पिटल की मोर्चरी में लायें। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।