कानपुर: नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम में महिला से चेन लूट, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थिति हंसपुरम में एक महिला से दिन दहाड़े चेन लूट हो गई। रविवार शाम महिला परचून की दुकान से सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान सामने से आए एक बाइक लुटेरे ने झपट्टा मारकर महिला की चेन तोड़कर भाग गया। महिला शोर मचाते हुए उसका पीछा करती रही। लूटेरे की करतूत सीसीटीवी कैमरे में. कैद हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी