जमुई: गांधी पुस्तकालय से दधीचि देहदान समिति ने शहर में ब्लाइंड वॉक का आयोजन कर लोगों को किया जागरूक
Jamui, Jamui | Aug 3, 2026 दधीचि देहदान समिति, द्वारा अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को दिन के 11 बजे से एक भव्य ब्लाइंड वॉक का आयोजन किया गया। इस यात्रा को पुस्तकालय परिसर से DDC सुभाष चंद्र मंडल, साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार, भाजपा नेता प्रकाश भगत तथा स्वामी आत्म स्वरूप जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।