गिरिडीह: उपायुक्त ने डीसी ऑफिस से विज्ञप्ति जारी कर जिलेवासियों को विजयदशमी और दशहरा की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
उपायुक्त ने गुरुवार को 10 बजे डीसी ऑफिस से विज्ञप्ति जारी कर समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी और दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा विजयादशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।।