गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने शिवनारायण पांडेय के घर में की चोरी
नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी में शिवनारायण पांडेय के आवास में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार को सुबह 6 बजे गृह स्वामी को इसकी जानकारी मिली। बताया गया कि शिवनारायण पांडेय पूरे परिवार के साथ दुर्गा पूजा में अपने गांव बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंवरडीह गए हुए थे।