गिरिडीह: नवरात्रि समापन पर मां दुर्गा की विदाई, कचहरी मंडप समेत कई स्थानों पर धुनुची नृत्य व सिंदूर खेला का आयोजन
नवरात्रा की समाप्ति के बाद गुरुवार को 11 बजे से मां दुर्गा की विदाई की प्रक्रिया शुरू हुई।इस दौरान कचहरी के समीप के दुर्गा मंडप समेत अन्य मंडपों में धुनुची नृत्य और जगह जगह सिंदूर खेला का आयोजन हुआ।असल में जिले भर में धूमधाम से दुर्गापूजा मनाई गई।दुर्गापूजा को लेकर चहुंओर उत्साह का माहौल रहा।हालांकि बारिश का भी असर देखने को मिला।