गिरिडीह: गिरिडीह जिले के मकतपुर समेत सभी इलाकों में तेज बारिश, दुर्गा पूजा का मेला नहीं लग पाया
गिरिडीह जिले के मकतपुर समेत सभी इलाकों में बुधवार को 3 बजे से देर शाम तक तेज मूसलाधार बारिश से दुर्गा पूजा का मेला नहीं लग पाया।अचानक तेज हवा के साथ आई बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। बता दें कि दुर्गा पूजा को लेकर जगह-जगह मेला का आयोजन किया गया है। लेकिन भारी पानी के कारण पूरी व्यवस्था धरा का धरा रह गया।