गिरिडीह: लगातार बारिश से चिरैया घाट रोड पर स्व० गणेश राम के घर में घुसा बारिश और नाली का पानी
लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण चिरैया घाट रोड स्थित स्व० गणेश राम के घर में बुधवार शाम 6 बजे बरिश और नाली का पानी भर गया हैं। बरिश नहीं रुकने के कारण स्तर लगातार उपर उठता रहा जिससे घर में रहने वालों को भारी परेशानी हुई। घर के बगल में एक मात्र नाला प्लास्टिक कचरे के कारण जाम हो जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई हैं।