कर्वी: चित्रकूट गैंगरेप कांड: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, एसपी ने कहा- दो अन्य आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तार
चित्रकूट। देवांगना घाटी एयरपोर्ट गैंगरेप मामले में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे भरतकूप के मड़फा जंगल में पुलिस और मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि कांस्टेबल राजेंद्र सिंह घायल हुए। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।