बुदनी: नगर सहित क्षेत्र में पांचवीं और आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं
Budni, Sehore | Feb 24, 2025 मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाएं आज दिन सोमवार को 2 बजे से प्रारंभ हो गई जो 4:30 तक चली।पांचवीं एवं आठवी के विद्यार्थियों ने बुधनी में बने 5 केंद्रों पर परीक्षा दी । बुधनी सेक्टर में कुल 5 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें जोशीपुर,कन्या हाई स्कूल, सीएम राइस स्कूल,पीली करार एवं खंडावर शामिल है। जानकारी के मुताबिक पांचवी क्लास के 303 बच्चे एवं आठवीं क्लास के 202 बच्चे हैं।