भीलवाड़ा: तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव बापू नगर में मेजा नहर में मिला, पैर फिसलने से गिरने की आशंका से फैली सनसनी
भीलवाड़ा शहर में तीन दिन से लापता एक बुजुर्ग का शव शनिवार सुबह बापू नगर स्थित मेजा नहर की पुलिया में फंसा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।