हनुमाननगर: हायाघाट में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व मनाने को लेकर विलासपुर गांव में शांति समिति की हुई बैठक
हायाघाट में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व मनाने को लेकर पश्चिमी विलासपुर में प्रभारी थानाध्यक्ष सुनीता गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य, बुद्धिजीवियों,जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रखने व असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखने पर बाल दिया।