हनुमाननगर: हायाघाट प्रखंड के पतोर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला ,पति से तंग आकर खुदकुशी की आशंका
हायाघाट प्रखंड के पतोर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव पुलिस ने उसके घर से बरामद किया। मृतिका उघरा गांव निवासी भूदेव झा की 40 साल की पत्नी रूना देवी बताई जाती है। । पुत्र नीतेश कुमार ने बताया कि पिताजी मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। शनिवार सुबह सोकर उठे तो देखे कि मां फंदे से लटकी हुई है।