हनुमाननगर: हायाघाट थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में कार्रवाई नहीं करने पर थाना प्रभारी को DIG बाबू राम ने किया निलंबित
हायाघाट थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की संग दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मां की ओर से आवेदन देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने एवं मामले में समझौता करवा देने की बात कहने वाले हायाघाट थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह को डीआईजी बाबू राम ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की अनुशंसा के आलोक में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।