Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
khabareabhitakmau
1
मऊ में शिक्षकों का अल्टीमेटम: 11 मई तक समस्याओं का समाधान नहीं तो 12 मई को DIOS कार्यालय का घेराव #Mau #TeachersProtest ...
Maunath Bhanjan, Mau
| May 6, 2026
#mau
#teachersprotest
MORE NEWS
फायर विभाग और जिला प्रशासन के जांच में फेल, लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद हुई रियलिटी चेक #MAU #maunews #maupolice
Maunath Bhanjan, Mau | Jun 23, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद घोसी में प्रशासन का सुरक्षा अभियान, मॉल-होटल व कोचिंग संस्थानों की हुई सघन जांच घोसी,मऊ। राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद घोसी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी अशोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस, अग्निशमन, विद्युत, पीडब्ल्यूडी तथा नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने नगर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। संयुक्त टीम में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, विद्युत विभाग के एसडीओ इंद्र बहादुर मौर्य, अवर अभियंता माज़िद, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी घोसी संजय पांडेय, नगर पंचायत, पीडब्लूडी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने वी मार्ट, ए-टू मार्ट, वन इंडिया फैमिली मार्ट, एच लॉन, आशीष वस्त्रालय, नावेल्टी और ज्ञानस्थली कोचिंग सेंटर समेत कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्धारित 22 बिंदुओं पर सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। इस दौरान फायर एनओसी, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं वैधता, कर्मचारियों को दिए गए अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, प्रत्येक तल पर फायर उपकरण, आपातकालीन निकास द्वार, एग्जिट साइन, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ियों की चौड़ाई, सुरक्षा कर्मियों की उपलब्धता, विद्युत वायरिंग और पैनल की स्थिति, फर्स्ट एड किट, एंबुलेंस पहुंच मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, भवन की संरचनात्मक मजबूती तथा आकाशीय बिजली से सुरक्षा संबंधी इंतजामों का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया कि सभी अग्निशमन उपकरण क्रियाशील स्थिति में रखें, निकास मार्गों को अवरोधमुक्त बनाए रखें और सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Maunath Bhanjan, Mau | Jun 23, 2026
घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल नहर में मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी #MAU #maunews स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार सतीश कन्नौजिया (55 वर्ष) पुत्र रामप्रीत कन्नौजिया, निवासी पवनी, मझवारा के रूप में हुई है
Maunath Bhanjan, Mau | Jun 23, 2026
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मऊ एवं पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा थाना घोसी क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त, आमजन से किया गया संवाद #maunews #maupolice #MAU आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा आज मधुबन मोड़ से बडागांव कस्बा तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति ने आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल स्थापित किया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, जिन्हें सभी नागरिकों को परस्पर सम्मान एवं सहयोग की भावना के साथ मनाना चाहिए। जिलाधिकारी ने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा सूचना को तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री को प्रसारित न करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किए गए इस फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
Maunath Bhanjan, Mau | Jun 23, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद मऊ में कई बड़े बिल्डिंगों की जांच में मिली बड़ी खामियां #maunews #MAU
Maunath Bhanjan, Mau | Jun 23, 2026