फरीदपुर: वर्चुअल मीटिंग में अपराधियों पर कसा शिकंजा, जुलूसों से लेकर साइलेंसर तक दिए गए सख्त निर्देश
जनपद में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार देर शाम गूगल मीट के जरिए समीक्षा बैठक की। रात 8 बजे से 10 बजे तक चली इस बैठक में सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में SSP ने हालिया घटनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए