दतिया नगर: दतिया: गेहूं खरीदी घोटाले में 6 केंद्र प्रभारी और सर्वेयर को नोटिस, गीला गेहूं तौलने पर FIR की तैयारी
दतिया में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर ने छह खरीदी केंद्र प्रभारियों और एक सर्वेयर को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। मामला मिट्टी मिला और गीला गेहूं तौलने से जुड़ा है। जांच में कई केंद्रों पर अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।