रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी में घर के बाहर लगे टेंट के पाइप में आया करंट, चपेट में आने से दूल्हे के भाई की हुई मौत
रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में शादी की खुशियों के माहौल के बीच एक परिवार मे मातम पसर गया। दरअसल छोटे भाई की बारात ले जाने की तैयारियां चल रही थी। ऐसे मे बड़ा भाई तैयारियो के बीच करंट की चपेट मे आ गया। जिसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉ. नें जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।