बाढ़: बाढ़ के ढेलवा गोसाईं में एक घर में घुसी अनजान महिला, परिजनों को आशंका, किसी गिरोह से हो सकता है संबंध
Barh, Patna | Apr 22, 2026 बाढ़ के ढ़ेलवागोसाई में स्थित एक घर में बुधवार को लगभग 11 बजे अपरिचित महिला अचानक एक घर में घुस गई। उसके बाद परिजनों ने हो-हल्ला किया। तो उसे देखने के लिए दर्जनों की संख्या में लोग जमा हो गए। परिजनों ने बताया कि महिला किसी गिरोह का सदस्य मालूम पड़ती है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उस महिला के साथ अनहोनी होने से बचाया।