🐍 पुराने लैटरीन टैंक में छिपा था 5 फीट लंबा कोबरा, महिला ने देखा तो मचा हड़कंप!
कमरौली के पूरे ठाकुर दुबे गांव में लकड़ी लेने गई महिला की नजर अचानक टैंक में बैठे कोबरा पर पड़ी। सूचना मिलते ही ग्रामीण जुट गए। वनकर्मी प्रदीप कुमार और बृजेश ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में कादूनाला वन रेंज क्षेत्र में छोड़ दिया।
⚠️ सांप दिखे तो पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, वन विभाग को सूचना दें।
📍 कमरौली, अमेठी
#AmethiNews #Kamrauli #CobraRescue #SnakeRescue #Amethi
Amethi, Amethi | Sep 21, 2026