चाचौड़ा विधानसभा के मकसूदनगढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मचारी 2 दिन से मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। 5 नवंबर शाम को सीएमओ ने बताया, अधिकारियों और सफाई कर्मचारी और सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक हुई। तीन मांगों पर बैठक में बनी सहमति के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। और कामकाज शुरू किया।