बांधवगढ़: उमरिया: संयुक्त निदेशक और सहायक निदेशक जनगणना निदेशालय ने मकानसूचीकरण कार्यों का अवलोकन किया
10 मई रविवार समय 1 बजे जय शदादपुरी संयुक्त निदेशक जनगणना निदेशालय भोपाल एवं आशीष श्रीवास्तव सहायक निदेशक जनगणना निदेशालय द्वारा तहसील बांधवगढ एवं उमरिया शहर के जयस्तंभ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान जिले में संचालित जनगणना अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए