नौबतपुर: नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर स्थित फतेपुर गांव के पास दो बाइकों के बीच आपस में हुई टक्कर, होम गार्ड का जवान हुआ घायल
नौबतपुर मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर स्थित फतेपुर गांव के पास दो बाइक कि हुई टक्कर में नौबतपुर थाना में पदस्थापित होम गार्ड का जवान घायल हो गया। जवान कही जा रहा था तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बाद घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल जवान को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल लाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर कर दिया गया।