नबीनगर: नवीनगर रोड स्टेशन पर हथियार के साथ दो अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरफ्तार, बरामद हुए देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस
नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अपराध निगरानी के दौरान कार्रवाई करते हुए बीते रात्रि अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी विशाल कुमार पिता रवि चौधरी, तथा भौनाथपुर थाना क्षेत्र के बनखेता अरसली वार्ड संख्या-3 निवासी मनीष कुमार यादव पि