चरपोखरी: मदई में डबल मर्डर से प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदई गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया से लेकर हर चौक-चौराहे तक एक ही सवाल गूंज रहा है—जब पहले से सूचना दी गई थी, तो दो-दो जानें कैसे चली गईं? आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है।