लखीसराय: एसडीपीओ ने बताया: पिता-पुत्र समेत 3 हथियार तस्कर गिरफ्तार, 1 पिस्टल, 70 कारतूस बरामद
लखीसराय। शहर के नया बाजार कवैया थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 70 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी एसडीपीओ ने गुरुवार के संध्या 4:45 पर प्रेस वार्ता में जानकारी दी।