पटना ग्रामीण: JDU के पूर्व MLC ने कांग्रेस का हाथ थामा, सदाकत आश्रम में ली सदस्यता
बिहार की सियासत में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। JDU के पूर्व MLC विनोद कुमार सिंह ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने कई समर्थकों के साथ सोमवार की दोपहर 12 बजे पटना स्थित सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व MLC ने नीतीश कुमार और जदयू नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।