पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्पीकर से एसआईआर पर चर्चा कराने की मांग की
मानसून सत्र के पहले दिन बिहार विधानसभा परिसर में विपक्ष के द्वारा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर खूब हंगामा देखने को मिला। वहीं सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी विपक्षी दलों की स्पीकर से यह मांग है कि SIR पर चर्चा की जाए।