पटना ग्रामीण: पटना: अपराध की योजना बना रहे तीन अभियुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार, SSP कार्तिकेय शर्मा ने दी जानकारी
रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।यह 3 अभियुक्त अपराध की योजना बना रहे थे। सोमवार की सुबह 10:18 बजे पटना में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मामले की जानकारी दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि अपराध की योजना बना रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।जिनके पास से एक देशी पिस्टल, दो कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की गया है।