पटना ग्रामीण: पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के शूटर तौसीफ समेत चार आरोपियों को पटना लेकर पहुंची पुलिस
पटना के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक पारस अस्पताल में हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के शूटर तौसीफ समेत चार आरोपियों को पटना पुलिस सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे कोलकाता से पटना लेकर पहुंची। पुलिस की चार गाड़ियां आरोपियों की गाड़ी को एस्कॉर्ट करते हुए पटना पहुंची। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश हत्या से तीन दिन पहले रची गई थी।