जोकीहाट: महलगांव थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Jokihat, Araria | Jan 31, 2025 महलगांव थाना परिसर में शुक्रवार को दिन के 3 बजे सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता महलगांव थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया।बैठक में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा व मेला मनाने का अपील किया. उन्होंने कहा कि सरस्वती मेला में असमाजिक तत्वों, शराबी, स्मैकर पर विशेष निगाह रहेगी.