गंधवानी: भोपाल में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में नि:शुल्क शव वाहन सेवा का शुभारंभ किया, धार जिले को मिले 2 नए वाहन
Gandhwani, Dhar | Jul 29, 2025 प्रदेश सरकार ने निशुल्क शासकीय शव वाहन सेवा का शुभारंभ किया। जिसके तहत धार जिले को दो वाहन मिले है। राजधानी भोपाल में 28 जुलाई सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना के उद्देश्य को लेकर अस्पताल या दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को सम्मान पूर्वक उसके घर तक निशुल्क पहुंचाया जाए।