डिंडौरी: बटौधा के बंजारी घाट में तूफान वाहन पलटा, हादसे में युवक घायल, उपचार जारी
डिंडौरी जिले के बटौधा के बंजारी घाट में अनियंत्रित होकर तूफान वाहन पलट गया हादसे में एक युवक घायल हो गया घायल युवक को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 9:00 बजे तूफान वाहन बंजारी से जलधारा जा रहा था उसी दौरान तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया ।