भानपुरा: “सेवा संकल्प अभियान” के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन, जन-जागरूकता का संदेश दिया गया
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत लोटखेड़ी सोसायटी चौराहा पर जन-जागरूकता एवं सामाजिक संदेश देने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने स्वच्छता, जनसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश आमजन तक पहुँचाए।