उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन में 12 सिटी बस रूट और 10 ई-बस सेवा शुरू, एक टिकट से होगी पूरी दर्शन यात्रा
उज्जैन में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी बड़ी शुरुआत हुई है। सुशासन परिवहन सेवा के तहत शहर में कुल 12 सिटी बस रूट निर्धारित किए गए हैं। इनमें तपोभूमि-पानबिहार, रेलवे स्टेशन-कालियादेह महल, कानिपुरा-अभिलाषा कॉलोनी, देवास गेट-तपोभूमि, देवास गेट-ताजपुर, देवास गेट-नया आरटीओ, महाकाल चौराहा-अभिलाषा कॉलोनी, देवास गेट-नानाखेड़ा, अवंतिका व