दतिया नगर: जनपद सदस्य प्रतिनिधि ने ग्राम पंचायत में उपसरपंच और पंचों को मानदेय दिलाने की मांग की, प्रशासन का ध्यान दिलाया
जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं एडवोकेट छोटू गौतम ने सोमवार को वीडियो जारी कर दतिया जिले की ग्राम पंचायत में उप सरपंच एवं पंचों को मानदेय दिल जाने की मांग की है उन्होंने कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का मामले में ध्यान आकर्षण कराया है । ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधि के रूप में उपसरपंचों और पंचों को चुना जाता हैं उन्हें मानदेय नही मिल रहा है.