लखीमपुर खीरी जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। जहां शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे शहर के संकटा देवी चौराहे स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर अव्यवस्था चरम पर दिखी। पंप पर लगी तीन मशीनों में से सिर्फ एक मशीन से ही पेट्रोल दिया जा रहा था, वह भी महज 100 रुपये तक सीमित।